July 7, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

संजय दत्त की इस ‘बेटी’ का आमिर ख़ान से ये खास नाता 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

संजय दत्त की फिल्म ‘भूमि’ एक पिता और उसकी बेटी के बीच रिश्ते की कहानी थी । जिसमे अदिति राव हैदरी संजय दत्त की बेटी के किरदार में दिखाई दी इस रिपोर्ट में जानिए अदिति के बारे में कुछ ख़ास बातें।

लगभग 10 साल के फ़िल्मी करियर में अदिति ने तरह-तरह के किरदार निभाये हैं। अदिति ने अपना करियर साउथ सिनेमा की फ़िल्मों से शुरू किया था।

हिंदी सिनेमा में वो पहली बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म ‘दिल्ली 6’ में नज़र आयीं। इस फ़िल्म में अदिति ने रमा बुआ का किरदार निभाया था, जो काफ़ी मशहूर हुआ।

2011 की फ़िल्म ‘रॉकस्टार’ में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। 2013 की फ़िल्म ‘मर्डर 3’ ने अदिति का ऑनस्क्रीन इमेज मेकओवर किया। इस थ्रिलर फ़िल्म में अदिति का सेंसुअस अवतार सामने आया। इरोटिक थ्रिलर फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में अदिति ने इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।

बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि अदिति रॉयल फ़ैमिलीज़ से ताल्लुक रखती हैं।

वो हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री रहे अकबर हैदरी की ग्रेट ग्रैंडडॉटर हैं। असम के पूर्व गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की अदिति ग्रैंड नीस हैं। आमिर ख़ान की दूसरी पत्नी किरण राव अदिति की कज़िन लगती हैं। यानि आमिर, रिश्ते में अदिति के जीजा जी लगते हैं।

Related Posts