July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

जब लिफ्ट में फंस गई कृति सनोन

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
क्ट्रेस कृति सनोन एक लिफ्ट में फंस गई थी। इसलिए उन्होंने समझदारी दिखाते हुए पैनिक नहीं किया और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

अमूमन लिफ्ट में अगर कोई फंस जाता है तो मोबाइल नेटवर्क कम या फिर बिलकुल भी नहीं आता है। एेसा ही कुछ एक्ट्रेस कृति सनोन के साथ हुआ जो कि एक लिफ्ट में फंस गई थीं। लेकिन आश्चर्य की बात यह थी कि, लिफ्ट में थ्री जी काम कर रहा था जिसका उपयोग कृति सनोन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में किया। उन्होंने जब पाया कि उनके मोबाइल का नेटवर्क काम कर रहा है तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वह समय बिताया जब वे लिफ्ट में फंसी थीं। इसके लिए उन्होंने कई बूमरैंग बनाये और बचे हुए समय उन्होंने चॉकलेट खाकर निकाली। उन्होंने लाइफ स्टोरीज हैशटैग का इस्तेमाल कर उनके अनुभव को साझा किया।

गौरतलब है कि कृति सनोन की पिछली फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ थी। इस फिल्म में उन्हें बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनके अलावा आयुष्यमान खुराना और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में उन्होंने एक उत्तर प्रदेश की लड़की की भूमिका निभाई थी। कृति सनन की फिल्म ‘राब्ता’ भी आई थी जिसमें सुशांत सिंह राजपूत भी थे।

Related Posts