May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

महिल पर लगा बैन, अब अगर बच्चों को जन्म दिया तो खैर नहीं 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
फ्रीका की ‘मोस्‍ट फर्टाइल वूमेन’ के नाम से मशहूर महिला अब और बच्चों को जन्म नहीं दे पाएगी। पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की मरियम नाबटेंजी की उम्र इस वक्त 39 वर्ष है और अब तक वह 44 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। लेकिन अब मरियम नाबटेंजी और बच्चों को जन्म नहीं दे पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक  डॉक्टरों ने उनके गर्भाशय को भीतर से काट दिया है। अब वह गर्भवती नहीं होंगी। मरियम की 12 साल की उम्र में शादी हो गई थी। शादी के 1 साल बाद उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने पांच बार जुड़वां बच्चों को, चार बार तीन-तीन बच्चों को और पांच बार चार-चार बच्चों को जन्म दिया। असामान्य रूप से अंडाशय का आकार अत्यधिक बड़ा होने के चलते उनके साथ ऐसा हुआ।
ध्यान देने वाली बात ये है की तीन साल पहले मरियम को उनका पति छोड़कर चला गया। इसके बाद वह अपने जीवित 38 बच्चों के साथ गरीबी में रह रही हैं। जन्म के समय छह बच्चों की मौत हो गई थी। पति के चले जाने के बाद मरियम खुद ही अपने 38 बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं। वह राजधानी कंपाला से 31 मील दूर कॉफी के खेतों से घिरे एक गांव में बेहद तंग और टीनों वाले घर में रहती हैं। छोटे-मोटे काम करके वह अपने बच्चों का पेट पाल रही हैं। अंडाशय बड़ा होने के कारण डॉक्टर मरियम को गर्भनिरोधक न लेने की सलाह देते थे। डॉक्टरों का कहना था ये दवाएं उनकी हेल्थ के लिए घातक साबित हो सकती हैं।

Related Posts