July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

विश्वास नहीं करेंगे, कंडोम खौलाकर पी रहे पानी, ले रहे भाप

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

कंडोम का इस्तेमाल ऐसे को असुरक्षित यौन संबंधों से बचने के लिए किया जाता है, लेकिन पश्चिम बंगाल में कंडोम का जिस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है, उसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। बंगाल के दुर्गापुर में अचानक से बढ़ी कंडोम डिमांड का जब पता लगाया गया तो हर कोई दंग रह गया। यहां युवा नशे के लिए कंडोम का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां अचानक से कंडोम की डिमांड इतनी बढ़ी कि इसकी कमी हो गई। जब डिमांड बढ़ने की वजह सामने आई तो कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है। पश्चिम बंगाल में नशे के लिए कंडोम का इस्तेमाल पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर , बिधान नगर, बेनाचिती और मुचीपारा समेत कई इलाकों में फ्लेवर्ड कंडोम की डिमांड में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लोग खासकर युवा फ्लेवर्ड कंडोम तलाश रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जहां वो पहले 3 से 4 पैकेट बेच रहे थे, वहां अब उनके पास माल ही नहीं बचता है। लड़के सबसे ज्यादा कंडोम की डिमांड करते हैं। कई दुकानों पर तो स्टॉक आने के कुछ ही घंटे बाद खत्म हो जा रहा है।

वहां के एक दुकानदार ने बताया कि जब उन्होंने कंडोम लेने बार-बार आ रहे एक लड़के से पूछा तो उसने बताया कि वो इसका इस्तेमाल नशे के लिए कर रहे हैं। ये सुनकर दुकानदार दंग रह गया। वहीं दुर्गापुर के मंडल अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि लड़के कंडोम को खौलाकर उसके भाप से नशा करते हैं। उसे खौलाकर उसका पानी पीते हैं, जिसमें नशा होता है। उन्होंने बताया कि कंडोम में फ्लेवर्ड कंपाउड होता है, जो अल्कोहल बनाने के दौरान ये टूट जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह का कंपाउड डेंड्राइट गोंद में भी पाया जाता है। कंडोम से नशा जानकारों की मानेतो कंडोम को बहुत देर तक गर्म पानी में भिगोने से उसके कार्बन एडम टूटकर अल्कोहल कंपाउड बन जाते हैं। नशे की आदी हो चुके लड़के इन कंडोम का यूज भाप लेने के लिए करते हैं।

जर्नल में छपी एक रिसर्च में बताया गया है कि कैसे कंडोम में ऐरोमैटिक कंपाउंड पिघलने के बाद अल्कोहल में बदल जाते हैं। ये किसी को भी ऐडिक्टेट बना सकता है। इस रिसर्च के मुताबिक अगर कंडोम को बहुत देर तक गर्म खोलते पानी में रखा जाए तो इसमें मौजूद ऐरोमैटिक कंपाउंड टूटकर पानी में मिल जाते हैं और ये पानी नशीला हो जाता है। पश्चिम बंगाल के युवाओं में कंडोम से बढ़ते नशे की लत ने प्रशासन की चिंताए बढ़ा दी है।

Related Posts