June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

रुकिए ! सरसों के बीज नहीं आर्जीमोन कहिये, जाने मिलावट पकड़ने का तरीका

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों में मिलावट आम सी बात होती जा रही है। जो इसे न केवल जागरूकता के दृष्टिकोण से बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का विषय बना रहा है। मसालों से लेकर अनाज तक में भारी मात्रा में मिलावट होने लगी हैं। असली और नकली में फर्क करना मुश्किल है। इसलिए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) उपयोगी सुझाव साझा करता रहता है जो इस तरह की मिलावट की जांच में मदद करता है। भोजन में मिलावट उपभोक्ता को धोखा देती है और उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती है।
इसल‍िए FSSAI का उद्देश्य है क‍ि आम तौर पर भारत में पाए जाने वाले खाद्य अपमिश्रण के लिए उपलब्ध सामान्य तरीकों की सूची बनाना। कैंसर समेत कई बीमारियों से लड़ने में फायदेमंद है सोलकढ़ी, विक्की कौशल अपनी डाइट में करते हैं शामिल आज यहां FSSAI ने सरसों के बीज में आर्जीमोन की मिलावट जांचने के लिए एक सरल तरीका बताया है जिससे आपको मालूम चलेगा क‍ि आपके सरसों के बीज में आर्जीमोन के बीज मिलाए गए हैं। आर्जीमोन मिश्रित तेल का लंबे समय तक सेवन किया जाए विशेषज्ञों की मानें तो वह जानलेवा साबित हो सकता है। इसकी अधिक मिलावट क्षेत्र में महामारी के रूप में फैलती है। यह है आर्जीमोन इसका वैज्ञानिक नाम आर्जीमोन मेक्सिकाना है। यह पौधा सर्दियों में फूल देता है।
कटीले पौधे की पत्तियां चौड़ी होती हैं। पीले फूल निकलते हैं, इसके बाद सरसों की फली की तरह ही छोटी गोल फली निकलती है। इसमें सरसों के दाने की तरह काले बीज होते हैं। इस पौधे को आम बोलचाल में कटइया बोलते हैं। इसके बीज सरसों के दानों के साथ मिलाकर बेच दिये जाते हैं। इनकी पहचान करना मुश्किल होता है। इन बीजों से हल्के पीले रंग का गैर खाद्य तेल निकलता है। जिसमें जहरीला रसायन होता है।
तरीका 
* सरसों के दानों को कांच की प्लेट में फैलाएं। * एक आवर्धक कांच ( magnifying glass) का उपयोग करके, किसी भी दानेदार, खुरदरी सतह वाले बीजों की बारीकी से जांच करें जो काले रंग के हों। ट्रेवलिंग के दौरान डाइट पर बने रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स परिणाम * सरसों की सतह चिकनी होती है और उंगलियों के बीच दबाने पर अंदर से पीले रंग की हो जाती है। * आर्जीमोन के बीजों की सतह दानेदार, खुरदरी और काले रंग की होती है। साथ ही, वे अंदर से सफेद होते हैं।

Related Posts