February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सावधान! आने वाला साल भारत को मैदान में निपटना पड़ेगा चीन से, क्योंकि … 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
भी चीन और अमेरिका, कभी चीन ताइवान, तो कभी उत्तरी कोरिया का दक्षिण कोरिया और जापान से तनाव हमारे सामने आया. हर हालात में ऐसा लगता था मानो युद्ध कभी भी शुरू हो जाएगा. एक महीने बाद जब दुनिया नए साल में प्रवेश करेगी तो भी यह खतरा कम होता नहीं दिख रहा. हालांकि एक्सपर्ट का माना है 2023 भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. बताया जा रहा है कि अमेरिका से चिढ़ा हुआ चीन अपनी ताकत दिखाने के लिए भारत से युद्ध छेड़ सकता है. आइए जानते हैं क्यों 2023 में भारत और चीन के बीच युद्ध की आशंका ज्यादा है?

चीन 2022 साल में अलग-अलग वजहों से अमेरिका से भिड़ता रहा है. चीन और भारत के बीच युद्ध की कई वजहें हैं और एक्सपर्ट इन्हीं को आधार मानकर यह कह रहे हैं कि 2023 में दोनों के बीच युद्ध हो सकता है.

भारत 1962 में चीन से एक घोषित युद्ध लड़ चुका है. इसके बाद से ही सियाचिन और इससे जुड़ी सीमा पर दोनों देशों के बीच अघोषित युद्ध की स्थिति बरसों से बनी हुई है. इसके अलावा दोनों देशों के बीच समय-समय को लेकर सीवा विवाद और घुसपैठ की वजह से तनातनी की स्थिति बनती रहती है.

एशिया में भारत अभी चीन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में जापान बेशक अभी आगे है, लेकिन भारत जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है उससे उसके काफी आगे जाने की संभावना दुनिया जताती है. ऐसे में चीन की प्राथमिकता हर मोर्चे पर भारत को रोकने की रहेगी.

Related Posts