July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

राशि के अनुसार पौधारोपण हर बिगड़े ग्रह को करता है शांत

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
ग्रह जब खराब होते हैं तो जीवन में अनेक परेशानियां आती हैं और ग्रह जब अनुकूल होते हैं तो सारे कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो जाते हैं और जीवन में सुख-शांति, समृद्धि आती है।
ग्रहों को अनुकूल करने के लिए ज्योतिष शास्त्र के साथ वेदों-पुराणों में भी अनेक उपाय बताए गए हैं। उन्हीं में से एक है ग्रहों के अनुकूल पौधारोपण करना। वेदों में प्रकृति को साक्षात ईश्वर कहा गया है। इसलिए यदि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, प्रकृति का संरक्षण करेंगे तो ग्रह भी हमारे अनुकूल हो जाएंगे। ग्रहों के मूल पेड़-पौधे अलग हैं, लेकिन वे कई बार मिल नहीं पाते, इसलिए आसानी से उपलब्ध होने वाले पौधे भी लगाए जा सकते हैं।
आइए जानते हैं किस राशि के अनुसार कौन से पौधे लगाने चाहिए- 
मेष- मनी प्लांट, रातरानी, अशोक वृषभ- दूर्वा, तुलसी, अमरुद।
मिथुन- चंपा, केला, तुलसी कर्क- अशोक, चांदनी, गुलाब।
सिंह- तुलसी, रातरानी कन्या- तुलसी, मनी प्लांट, अमरबेल तुला- दूर्वा, तुलसी, चांदनी, गुलाब या अमरुद।
वृश्चिक- मीठा नीम, अमरबेल, केला, अशोक।
धनु- केला, तुलसी, नाग चंपा मकर- तुलसी, गेंदा, मोगरा, मरवा।
कुंभ- रातरानी, गिलोय, तुलसी, दूर्वा।
मीन- केला, तुलसी, अशोक, मीठा नीम, अमरुद

Related Posts