नया साल विशेष : नये साल में अगर करेंगे ये छोटा सा काम, देगा साल भर की खुशियां
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
हर कोई चाहता है कि नया साल उनके लिए खूब सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। वैसे तो साल कैसा होगा ये पहले ही पता लगाना मुश्किल है, लेकिन कुछ उपायों से नए साल में आने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। नए साल पर अगर आप घर में एक्वेरियम लगाते हैं तो खुशियां सालभर आपके साथ रहेंगी।
वास्तु में मछलियों को हमेशा से शुभ मानी जाता है। नए साल पर घर में मछलियां लाने से घर समृद्धि से भर जाएगा। घर में फिश बोल या एक्वेरियम लगाया जा सकता है। बेहतर होगा अगर आप एक्वेरियम घर में लाएं। ‘…फिर भी आपका सम्मान’,
एक्वेरियम को हमेशा घर के उत्तर-पूर्व कोने में लगाना चाहिए। ये कोना इसके लिए सबसे शुभ होता है और इससे घर में समृद्धि आती है।
* ध्यान रखें कि एक्वेरियम को कभी भी कमरे के बीच में टेबल पर न रखें। इसे हमेशा कोने में रखें जहां सही से रोशनी आए।
* एक्वेरियम को घर में लाते समय ये ध्यान रखें कि उसमें 9 मछलियां हों। 9 नंबर शुभ माना जाता है।
* एक्वेरियम में काली और सुनहरे रंग की मछसी अवश्य डालें। ये दोनों ही मछलियां घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती हैं।
* नए साल पर ये छोटा सा उपाय करके आप पूरी साल की खुशियां बटोर सकते हैं।