July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सितारों की जमावड़े में माणिक साहा फिर बैठे त्रिपुरा के गद्दी पर  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। माणिक साहा ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले माणिक साहा ने राज्यपाल से सोमवार को मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
बता दें कि माणिक साहा के शपथ ग्रहण समारोह में रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंघा रॉय, प्रणजीत सिंघा रॉय और सुशांत चौधरी ने अगरतला में त्रिपुरा के मंत्रियों के रूप में शपथ ली है। रतनलाल नाथ, मोहनपुर से विधायक हैं और वह बिप्लव देव की सरकार में भी मंत्री थे। साथ ही पंचारथल विधानसभा से विधायक सांतना चकमा ने भी शपथ ग्रहण की है। वहीं, सुशांत चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चौधरी मजलिशपुर विधानसभा से विधायक हैं। इसके अलावा टिंकू राय ने भी शपथ ली है।

बता दें कि माणिक साहा दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं।

Related Posts