25 साल घर के बदले पत्नी को 1.79 करोड़, कोर्ट ने पूर्व पति के सैलरी से दिलवाया

कोलकाता टाइम्स :
स्पेन की एक अदालत ने तलाक से जुड़े मामले एक व्यक्ति को अपनी पूर्व पत्नी को 2,00000 यूरो (दो लाख यूरो यानी लगभग 1.73 करोड़ रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पूर्व पत्नी से 25 साल तक घरेलू कामकाज करवाने के एवज में यह राशि देने के लिए कहा है। अदालत ने न्यूनतम मजदूरी के आधार पर महिला के कामकाज का हिसाब लगाया है।
दरअसल, स्पेन में 25 साल तक एकसाथ रहने के बाद एक जोड़े ने तलाक ले लिया। दोनों की दो बेटियां हैं। संपति को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पति ने तर्क दिया कि शादी में रहते हुए जो भी कमाया वह उनका खुद का था। इसलिए पत्नी का इसपर कोई अधिकार नहीं बनता।
वहीं, पूर्व पत्नी के वकील ने कहा कि शादी करने के बाद से पत्नी ने खुद को घर में अनिवार्य रूप से काम करने के लिए समर्पित कर दिया था, जिसका मतलब घर और परिवार की देखभाल करना था। इसपर कोर्ट ने लीगल पेपर्स में ये भी देखा की शादी के बाद यानी जून 1995 से दिसंबर 2020 के बीच के महिला ने कितनी कमाई की।