February 22, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक मनोरंजन

सतीश कौशिक पंचतत्व में विलीन, 67 साल की उम्र में निधन

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशक का निधन हो गया है। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। अनुपम खेर ने लिखा है कि 45 साल की दोस्ती पर आज अचानक पूर्णविराम लग गया है। सतीश कौशिक ने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इससे पहले सतीश कौशिक कोरोना काल में कोविड संक्रमित भी हुए थे। सतीश कौशिक के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्टर डायरेक्टर सतीश कौशिक को कल देर रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फोर्टिस अस्पताल कंट्रोल रूम के द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर सुबह 4 बजे सतीश  कौशिक  के शव को परिजन अस्पताल से लेकर निकल गए हैं।

बता दें कि सतीश कौशिक ने 7 मार्च को कुछ तस्वीरों भी पोस्ट की थीं जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी, फिल्म अभिनेता अली फजल और फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं।

Related Posts