देवी-देवताओं को फूल, जरूर देखें यह रंग है ना !

भगवान गणेश- भगवान गणेश को लाल रंग का गुडहल का फूल अति प्रिय है। इसलिए पूजा के समय उन्हें गुड़हल, चांदनी, चमेली या पारिजात के फूल अर्पित्र करें।
भगवान विष्णु- भगवान विष्णु की पूजा के समय उन्हें जूही, अशोक, चंपा, केतकी, वैजयंती के फूल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
मां दुर्गा- नितदिन मां दुर्गा की वन्दना करते समय लाल गुलाब व गुड़हल का पुष्प अर्पित करें। इसके साथ आप उन्हें अपराजिता का फूल, चंपा, सफेद कमल और कुंद के फूल अर्पित कर सकते हैं।
भगवान शिव- भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें धतूरे, नागकेसर, हरसिंगार और सफेद रंग के पुष्प अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
सूर्य देव- कलयुग में सूर्य देव एकमात्र प्रत्यक्ष देवता हैं। इसलिए उनकी पूजा के समय कुटज के समय कुटज, कनेर, कमल, चंपा, पलाश आदि के फूल का इस्तेमाल करें।
श्री कृष्ण- भगवान श्री कृष्ण को कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश व वनमाला के फूल प्रिय हैं। उनकी पूजा में इनका प्रयोग उत्तम माना जाट है।
बजरंगबली- हनुमान जी को लाल फूल अधिक प्रिय हैं। इसलिए उनकी पूजा में उन्हें लाल गुलाब या गुड़हल जरूर अर्पित करें। इससे आने वाले संकटों का नाश हो जाएगा।