July 2, 2024     Select Language
दैनिक

शौहरत की ऊंचाई छूती में इन एक्ट्रेसेज़ के अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानियां!

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
मोहब्बत का दस्तूर ही ऐसा है, जब इसका सुरूर चढ़ता है तो उम्र का फ़ासला कोई मायने नहीं रखता। इसकी कई मिसालें मौजूदा दौर में बॉलीवुड में मिल जाती हैं। मलायका अरोरा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर आजकल ख़ूब बात होती है। दोनों को एक-दूसरे के साथ वक़्त बिताते हुए देखा जा रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस साल दोनों अपने रिश्ते को अगली मंज़िल तक ले जा सकते हैं।
अर्जुन और मलायका के अंदाज़े-बयां से लगता है कि दोनों इश्क़ के दरिया में गहराई में डुबकी लगाकर तैर रहे हैं।मलायका और अर्जुन की नज़दीकियों के साथ उनकी उम्र का फ़ासला भी अक्सर चर्चा में आ जाता है। मलायका 45 साल का पड़ाव पार कर चुकी हैं, जबकि अर्जुन 33 साल के ही हैं।

मलायका और अर्जुन के बीच दोस्ती की रिलेशनशिप काफ़ी पुरानी है। जब तक मलायका अरबाज़ ख़ान की बीवी रहीं, अर्जुन से उन्होंने एक दूरी बनाकर रखी थी। सार्वजनिक रूप से दोनों एक साथ दिखने से बचते रहे। मगर, अरबाज़ से तलाक़ के बाद मलायका और अर्जुन की पब्लिक एपीयरेंस बढ़ गयी हैं।

एक और जोड़ी इन दिनों बी-टाउन में काफ़ी सुर्ख़ियां बटोरी । वह हैं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन और सुपर मॉडल रोहमन शॉल। कुछ वक़्त से सुष्मिता सेन के इंस्टाग्राम एकाउंट और पब्लिक एपीयरेंस से दोनों की रिलेशनशिप का खुलकर बात हुई। दिलचस्प पहलू यह है कि सुष्मिता और रोहमन की उम्रों में बीच लगभग 15 साल का फ़ासला  है । सुष्मिता 19 नवंबर को 43 की हो गयी हैं, जबकि रोहमन 27 के। पर बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया।

Priyanka Chopra opens up about her relationship with Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा भी प्रेम के आगे उम्र के किसी फ़ासले को बेमानी मानने की फ़िलॉसफ़ी में यक़ीन रखती हैं। पिछले साल दिसम्बर में उन्होंने अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी की थी, जो उनसे 10 साल छोटे हैं। प्रियंका 36 की हैं और निक 26 के। निक ने प्रियंका को ट्विटर के ज़रिए एप्रोच किया था। प्रियंका और निक, शादी के बाद बी लगातार ख़बरों में बने रहते हैं।2016 में उर्मिला मातोंडकर ने बिज़नेसमैन और मॉडल मोहसिन अख़्तर मीर के साथ शादी की। इन दोनों के बीच भी 10 साल का फ़र्क है। शादी के वक़्त उर्मिला की उम्र क़रीब 42 साल थी। मोहसिन उस समय क़रीब 32 के थे।

नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से शादी की। अंगद, नेहा से 3 साल छोटे हैं। नेहा 38 की हैं और अंगद 35 साल के हैं। पिछले साल नेहा और अंगद नवंबर में एक बेटी के माता-पिता बने।

Jab They Wed: Throwback To The Abhi-Aish Wedding

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच ऐसे ही कपल हैं। अभिषेक, ऐश से 3 साल छोटे हैं। दोनों की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। दोनों की बेटी आराध्य है, जिसका जन्म 2011 में हुआ था।

बिपाशा बसु ने 10 साल तक जॉन अब्राहम को डेट करने के बाद 2016 में 30 अप्रैल को करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। दोनों ने एलोन फ़िल्म में साथ काम किया था और इसी दौरान उनके बीच नज़दीकियां बढ़ी थीं। बिपाशा, करण से 3 साल बड़ी हैं।

Soha Ali Khan pens lovable post for husband Kunal Kemmu on 6th wedding anniversary | Bollywood News

सोहा अली ख़ान और कुणाल खेमू ने 2015 में शादी की। सोहा 39 की हैं तो कुणाल 35 के हैं। दोनों के बेटी इनाया है, जो अभी 10 महीने की है। कुणाल और सोहा शादी से पहले लम्बे अर्से तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे।

कॉरियोग्राफर से एक्टर और डायरेक्टर बनीं फराह ख़ान ने फ़िल्म एडिटर शिरीष कुंदर से शादी की है। शिरीष फ़राह से 8 साल छोटे हैं। इनके तीन बच्चे हैं, जो एक साथ हुए थे। बेटे का नाम ज़ार है और दोनों बेटियों के नाम दिवा और अन्या हैं।

हिंदी सिनेमा की लीजेंडरी अदाकारा रहीं नर्गिस ने 1958 में सुनील दत्त से शादी की थी। शादी के वक़्त नर्गिस 29 साल की थीं, जबकि सुनील दत्त 23 साल के ही थे। सुनील दत्त ने 1957 की फ़िल्म मदर इंडिया की शूटिंग के दौरान सेट पर हुए एक हादसे में नर्गिस की जान बचाई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। नर्गिस और सुनील दत्त के तीन संतानें हुईं। जाने-माने एक्टर संजय दत्त ने उनकी एक्टिंग की विरासत संभाली तो बेटी प्रिया दत्त ने पिता की राजनीतिक विरासत की ज़िम्मेदारी ले ली, वहीं नम्रता दत्त इन दोनों ही क्षेत्रों से दूर हैं।

अलग हो चुकी हैं ये जोड़ियां

Actor arjun rampal and his wife mehar divorced each other | अर्जुन रामपाल और मेहर हुए अलग, रिश्ता टूटने की यह है वजह

अर्जुन रामपाल अब अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो चुके हैं। इनकी शादी 1998 में हुई थी। मॉडल रहीं मेहर, अर्जुन से 2 साल बड़ी हैं। दोनों के दो बेटियां हैं।

फरहान अख़्तर ने हेयर स्टाइलिस्ट अधूना भबानी से शादी की थी। 2016 में फरहान और अधूना का तलाक़ हो चुका है। अधूना 51 साल की हैं, जबकि 44 साल के हैं। फरहान ने साल 2000 में तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अधूना से शादी की थी। फरहान और अधूना की पहली मुलाक़ात उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म दिल चाहता है की शूटिंग के दौरान हुई थी, जो 2001 में रिलीज़ हुई। अधूना ने इस फ़िल्म में हेयरस्टाइलिस्ट के तौर पर काम किया था। इनकी शाक्या और अकीरा दो बेटियां हैं। अधूना से अलग होने के बाद फ़रहान इन दिनों शिबानी डांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

When Amrita Singh Revealed Not Having Kids With Saif Ali Khan To Avoid Hampering His Booming Career

अमृता सिंह फरवरी में 60 साल की हो चुकी हैं। 1991 में जब उन्होंने सैफ़ अली ख़ान से शादी की थी, तो सैफ़ महज़ 21 साल के थे, जबकि अमृता 31 साल की हो चुकी थीं। 2004 में यह दोनों अलग हो चुके हैं। सैफ़ और अमृता के एक बेटी सारा अली ख़ान और बेटा इब्राहिम अली ख़ान है। सारा, पिछले साल केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी दूसरी फ़िल्म रणवीर सिंह के साथ सिम्बा थी, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था।

Related Posts