July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

एक पैसा भी नहीं लगेगा यहां ठहरने और खाने-पीने के लिए

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
जीवन यापन के लिए भौतिक और आध्यात्मिक दोनों ज्ञान जरूरी है। ये ज्ञान गुरु से हासिल होती है। वर्तमान समय में भी लोग ज्ञान की तलाश भारत भ्रमण करते हैं। अगर आप सुख शांति संग ज्ञान की तलाश में हैं, तो देश में स्थित इन आश्रमों की सैर करें। इन आश्रमों की बड़ी खासियत यह है कि यहां खाने-पीने और ठहरने के लिए एक भी पैसे नहीं लगते हैं। आइए, इनके बारे में सबकुछ जानते हैं-
Isha Yoga Center Coimbatore
ईशा फाउंडेशन, कोयंबटूर

वर्तमान समय में ईशा फाउंडेशन दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में लोग ज्ञान की प्राप्ति हेतु ईशा फाउंडेशन जाते हैं। यह आश्रम कोयंबटूर में स्थित है। इस आश्रम में आने वाले आगुंतकों के लिए सभी सेवा निशुल्क है। ईशा फाउंडेशन में खाने-पीने और ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। खासकर, महाशिवरात्रि के अवसर पर जश्न और उत्स्व जैसा माहौल रहता है। ईशा फाउंडेशन स्थित आश्रम में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थपित है।

श्री रामनाश्रामम, तमिलनाडु

अगर आप तमिलनाडु की सैर पर हैं, तो श्री रामनाश्रामम आश्रम जरूर जाएं। यहां आगुंतकों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध हैं, जो बिल्कुल फ्री है। आश्रम में श्री भगवान का भव्य मंदिर है। इस आश्रम में ठहरने के लिए पैसा नहीं देना पड़ता है। साथ ही शुद्ध और उत्तम शाकाहारी भोजन खाने में दिया जाता है। ज्ञान प्राप्ति के लिए आप श्री रामनाश्रामम एक बार जरूर जाएं। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि आश्रम में ठहरने के लिए पहले से बुकिंग करनी पड़ती है। आप ऑनलाइन बुक कर आश्रम जा सकते हैं।

Sant Sewa Ashram in Rishīkesh, India - reviews, prices | Planet of Hotels

भारत विरासत सेवा, ऋषिकेश

उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन स्थल के लिए प्रसिद्ध है। इनमें ऋषिकेश प्रसिद्ध है। ऋषिकेश में कई आश्रम हैं। इनमें एक आश्रम भारत विरासत सेवा है। इस आश्रम में फ्री में ठहरने और खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग भारत विरासत सेवा आते हैं। आश्रम में स्वयंसेवी को सेवा कार्य के लिए प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।

Related Posts