July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

लेना है स्लो टूरिज्म का मजा तो  इन जगहों के बारे में जाने 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
स्लो टूरिज़म का विकास हो रहा हे। स्लो टूरिज़्म यात्रा की ऐसी अवधारणा है, जो पर्यटकों को किसी जगह के बारे में जानने के साथ ही भोजन, संस्कृति, प्रकृति और वातावरण से जुड़ने का मौका देती है। अब यात्री प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं, स्थानीय अनुभव पाना चाहते हैं, घूमने के साथ-साथ शांति के कुछ पल भी बिताना चाहते हैं।
हम स्लो टूरिज़्म के कुछ सुझाव लेकर आए हैं।
यहां आप नर्दन लाईट्स के बीच एक या दो रातें आराम से बिता सकते हैं और अरोरा बोरेलिस के खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। अलास्का के दूसरे सबसे बड़े शहर फेयरबेंक्स में शानदार लाईट शो आयोजित किए जाते हें, यह उत्तरी ध्रुव के आस-पास अण्डाकार लोकेशन में स्थित है। फेयरबैंक्स से 2 घण्टे की ड्राइव कर आप डेनारली नेशनल पार्क और प्रीज़र्व जा सकते हैं, यह यूएस के सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक हैं जहां आप डांसिंग अरोरा के नज़ारों के बीच रिलैक्स कर सकते हैं। इस प्राकृतिक नज़ारे का लुत्फ़ उठाने के लिए दिसम्बर से मार्च तक का समय बेहतरीन होता है। आप यूएसए के अलग-अलग जगहों जैसे इदाहो पैनहेंडल नेशनल फोरेस्ट (इदाहो), अरूस्टूक नेशनल वाईल्डलाईफ रिफ्यूज (मैने), कुक कन्ट्री (मिन्नेसोटा) और मिशिगन अपन पेनिन्सुला में इन नर्दन लाईट्स का आनंद ले सकते हैं।

WEEKEND WANDERINGS: MID WILLAMETTE VALLEY - 1859 Oregon's Magazine

विलामेट्टे, ओरेगोन में बैठ कर वाईन का लुत्फ़ उठाइए

ओरगेन केे सबसे बड़े वाईन क्षेत्र में समय बिताने का आइडिया आपको निश्चित रूप से पसंद आएगा। आपको यहां खूबसूरत वाईनयार्ड और फार्म मिलेंगे, जहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंगूर और ताज़े फल उगाए जाते हैं। यहां आप लजीज व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आप विलामेटटे वैली के आकर्षक बाईकवे के किनारे साइक्लिंग का आनंद भी ले सकते हैं। पूरी वैली में वाईनयार्ड और बगीचे आकर्षण का मुख्य केन्द्र हैं। विल्लामेट वैली को इसकी पहाड़ी चोटियों और रोचक झरनों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।

नैशविल, टेनेसी में म्युज़िक का लुत्फ़ उठाएं

नैशविल का संगीत आपको निश्चित रूप से लुभाएगा। यहां आप कंट्री म्युज़िक से लेकर रोक, पॉप और हिप-हॉप तक का आनंद ले सकते हैं; आप अपने मूड के मुताबिक संगीत सुन सकते हैं। कंट्री म्युज़िक वैल्यू, ग्राण्ड ओली ओपरी और विश्वविख्यात कंट्री म्युज़िक हॉल ऑफ फेम एण्ड म्युज़ियम इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण केन्द्र बनाते हैं। जॉनी कैश म्युज़ियम में जॉनी कैश के प्रशंसक उनकी ज़िंदगी के रोचक पहलुओं के बारे में जान सकते हैं। यहां जॉन कैश से जुड़ी कलाकृतियों का व्यापक संग्रह है।

Baton Rouge Bridge Night Stock Photos - Free & Royalty-Free Stock Photos from Dreamstime

बैटन राउज, लुसियाना में पाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद

लुसियाना में न्यू ओरलेन्स को इसे स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है, वहीं बैटन राउज भी ऐसा ही एक गंतव्य है। यहां आप काजुन कुकिंग, ताज़ा स्थानीय सीफूड और क्राफ्ट बियर का आनंद उठासकते हैं। बैटन राउज में टोनी सीफूड मार्केट, ताज़ा सीफूड के लिए पंसदीदा गंतव्य है। जोली पर्ल ओयस्टर बार में आप देश भर से 50 से अधिक प्रकार के ओयस्टर्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं। अगर आप लुसियाना के स्वाद को अपने घर तक लाना चाहते हें तो रैड स्टिक स्पाईस मार्केट जाएं, यहां से उच्च गुणवत्ता की मसालों की खरीददारी करें। आप किचन क्लासरूम के सत्र में भी हिस्सा ले सकते हैं, यहां बहुत सी लोकप्रिय कुकिंग क्लासेज़ चलती हैं।

Insider's Guide to Hot Springs National Park - Craghoppers US Community

अरकान्सस के हॉट स्प्रिंग नेशनल पार्क में करें रिलेक्स

इस नेशनल पार्क में 47 गरम पानी के झरने हैं, जो केन्द्रीय अरकान्सस में धरती की सतह के नीचे पाए जाते हैं। 180 साल पुराना यह पार्क आज भी थर्मल बाथ के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है, इस पानी में मौजूद मिनरल्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस गरम पानी में आप आराम से रिलेक्स कर सकते हें। आप इस पानी को बोतल में भर कर अपने घर भी ले जा सकते हैं।

Related Posts