July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

दुबारा जन्म लेने की हो इच्छा तो यहां मिलता है अवसर

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
पनी वर्तमान जिंदगी से परेशान लोग अक्सर सोचते हैं कि काश उन्हें फिर से जीने का मौका मिल जाता। अगर आप भी दुबारा जन्म लेकर अपने पहले जन्म की गलतियों को सुधारना चाहते हैं तो थाईलैंड का यह मंदिर आपको यह मौका देती है। यहां आपको पुनर्जन्म देने का पूरा बंदोबस्त किया गया है। मजे की बात तो ये है कि यहां पुनर्जन्म के लिए आपको असली में मरने की जरूरत नहीं है. हां आपको एक आभासी मृत्यु से जरूर गुजरना पड़ेगा।

विश्व में अलग-अलग संस्कृतियों में किस्म-किस्म के कर्मकांड निभाए जाते हैं। लेकिन यह कर्मकांड बेहद अलग है। इससे गुजरने के बाद आपको यह यकीन करना होता है कि आपका पुनर्जन्म हुआ है। दरअसल इस कर्मकांड में आपको ताबूत में लेटना होता है, जिसका अर्थ सांकेतिक मृत्यु होता है। ताबूत में लेटने के बाद आपसे वहां का पुजारी उठने के लिए कहेगा। आप फिर ताबूत में खड़े होकर एक प्राथना करेंगे जिसके बाद आपका पुनर्जन्म हो जाता है। जाहिर सी बात है कि मृत्यु की तरह यह पुनर्जीवन भी आभासी ही होता है।

यह मंदिर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से 66 मील दूर है। वाट प्रोमानी नाम के इस बुद्ध मंदिर में पुनर्जन्म का अनुभव करने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है। यही नहीं लोग पुनर्जन्म का अनुभव प्राप्त करने के लिए पैसा भी देते हैं।

इस मंदिर में नौ रंगीन ताबूत रखे हुए हैं। इसमें कुछ पलों के लिए लेटने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगती है। यह पूरी प्रक्रिया मात्र 90 सेकेंड की होती है लेकिन इससे गुजरने वाले लोगों का मानना है कि वे इस प्रक्रिया के बाद पवित्रता एवं शांति का अनुभव करते हैं.।

Related Posts