July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

किसी के लिए आर्थिक लाभ तो किसी को मिल सकता है तनाव

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर राशिफल निर्धारित किया जाता है। पंचांग के अनुसार आज 13 नवंबर, 2022 रविवार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज बुध वृश्चिक में गोचर करेंगे। राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ राशियां हैं जिन्हें देशाटन या आर्थिक लाभ का मौका मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को निजी जीवन में सतर्कता बरतनी होगी। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा, वहीं दिशाशूल पश्चिम होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

मेष :  पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृषभ : टी बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क : बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह : मन अस्थिर रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु : व्यर्थ की परेशानी व तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। झगड़ा-विवाद से बचें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं।

मकर : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ : मन अशांत रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

Related Posts