June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

शॉपिंग मॉल में उस घटना के बाद अनुष्का ने फिर मुड़कर नहीं देखा 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 

नुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें सिनेमा प्रेमी ही नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमी भी काफी पसंद करते हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मीं, कर्नाटक के बेंगलुरु में बड़ी हुईं और उन्होंने फिल्म नगरी मुंबई में अपना करियर बनाया। अनुष्का आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन खास बात ये है कि उन्हें उस इंडस्ट्री में कदम रखने में ज्यादा मुश्किलें नहीं आई, जहां पहुंचने के लिए लोगों को कई साल लग जाते हैं।

जानते हैं कैसे अनुष्का ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और इस मुकाम तक पहुंचीं…

अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल (रि।) अजय कुमार शर्मा ऑफिसर और मां आशिमा शर्मा होम मेकर हैं। उनके बड़े भाई कर्नेश शर्मा भी मर्चेंट नेवी में हैं। अनुष्का ने बेंगलूरु के आर्मी स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद माउंट कारमेल कॉलेज से ग्रेजुएशन की। एक आर्मी से जुड़े परिवार में बड़ी हुई अनुष्का की पढ़ाई अच्छी जगह पर हुई।

बात साल 2007 की है, जब अनुष्का शर्मा बेंगलुरु के एक शॉपिंग मॉल में शॉपिंग कर रही थीं। उस दौरान एक डेनिम शॉप पर उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई, जिनका नाम हैं वेंडेल रॉड्रिक्स, जो फैशन की दुनिया में जाने माने डिजाइनर हैं। उस वक्त ही वेंडेल ने अनुष्का को मॉडलिंग के क्षेत्र में आने के लिए कहा था और उन्होंने अनुष्का को इसके लिए राजी भी कर लिया। डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स से मुलाकात के बाद अनुष्का ने उनके एक फैशन शो में हिस्सा भी लिया। अनुष्का ने मॉडलिंग में अपना करियर लैक्मे फैशन वीक में एक मॉडल के रूप में किया , जब उन्होंने वेंडेल रॉड्रिक्स के लेस वैंम्स शो में हिस्सा लिया था। उसके बाद से बॉलीवुड में प्रवेश के लिए उनके दरवाजे खुल गए और उन्होंने बॉलीवुड जगत में प्रवेश किया। यशराज फिल्म्स में एक सफल ऑडिशन के बाद, उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों के करार पर हस्ताक्षर किए। फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी (2008) में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम करके उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी काम किया।

उन्होंने बॉलीवुड के ‘तीनों खान’ के साथ काम किया है। इसमें शाहरुख के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’, सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ और आमिर खान के साथ ‘पीके’ में काम किया। साथ ही अनुष्का ने अपने करियर को एक अभिनेत्री तक सीमित नहीं रखा और अपनी फिल्म प्रोड्यूस भी की। उन्होंने एनएच 10 और फिल्लौरी, परी जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

बता दें कि तीन साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद कपल अनुष्का-विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। अब दोनों एक बच्ची के माता-पिता भी बन गए।

Related Posts