July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

आम चूसकर या काटकर खाने के नफा-नुकसान

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता  टाइम्स :

म खाने के क्या फायदे हैं और इसे किस तरह खाएं कि सेहत बनी रह। चलिए आज बताते हैं-

आम के फायदे

आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो उम्र बढ़ाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाता है।

आम में मौजूद विटामिन ए और सी मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं।

आम में एमाइलेजिस नाम के 8 पाचक एंजाइम पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हैं।

आम में पाया जाने वाला न्यूट्रासिटिकल कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करता है।

आम में मिलने वाले मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर लेवर को कंट्रोल करते हैं।

इसमें पाया जाना वाला विटामिन सी और कोलेजन बालों को हेल्दी रखता है।

इन परिस्थितियों में आम खाने के हो सकते हैं नुकसान

पेट खराब होने की स्थिति में

फोड़े-फुंसी और घाव होने पर

एलर्जी होने की स्थिति में

क्या डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं?

डॉ. विजयश्री प्रसाद बताती हैं कि आम का Glycemic इंडेक्स 55 और Glycemic लोड 8 होता है। डॉक्टर का कहना है कि 55 या उससे कम Glycemic इंडेक्स वाले फूड को लो या नॉर्मल शुगर लेवल का माना जाता है। इसे डाइबिटिक पेशेंट भी खा सकते हैं। यह आंकड़ा बताता है कि आम खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए सेफ है। हालांकि डायबिटिक पेशेंट्स सीमित मात्रा में ही आम खाएं तो बेहतर है।

किस वक्त आम खाना बेहतर है?

वैसे तो आम दिन के किसी भी वक्त खा सकते हैं। लेकिन रात को खाने के बाद ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस स्थिति में शुगर लेवल तेजी से बढ़ने की आशंका होती है।

आम खाते हुए कौन-सी सावधानियां बरतनी जरूरी?

आम खाने से पहले इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें तो इसमें मौजूद एक्ट्रा फाइटिक एसिड निकल जाता है।

आम की ऊपरी सतह पर कई तरह के पैरासाइट और बैक्टीरिया हो सकते हैं, ऐसे में पानी में भिगोने से आम साफ हो जाता है। साथ ही ऐसा करने से इसकी ताजगी भी बढ़ जाती है।

आम में बीटा केराटिन, , फाइबर, फोलेट, आयरन, विटामिन ए, सी और ई के साथ कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व बहुत मात्रा में पाए जाते हैं।

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर आर. अचल बताते हैं कि आम सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। कच्चा आम जो खट्टा और अम्लीय होता है, वह मल भेदक, कफ-वात को दूर करता है। पका हुआ मीठा आम कषाय रसयुक्त होता है। यह बल और वीर्य वर्धक होता है। साथ ही हृदय के लिए भी हितकर होता है

Related Posts