July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

इस डर से बाथरूम में खाना खाकर प्रियंका चोपड़ा ने गुजारे थे दिन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वालीं प्रियंका चोपड़ा के स्टारडम को पूरी दुनिया ने देखा है। हालांकि, ग्लैमर की दुनिया में अपने लिए जगह बनाना और यहां नाम कमाना उनके लिए आसान काम नहीं था। एक्ट्रेस ने इसके पहले बॉलीवुड में अपने संघर्ष की बात की थी। उन्होंने अमेरिका पहुंचने के अपने संघर्ष का खुलासा किया।

एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान यूएस आना उनके लिए इतना आसान नहीं था। वह शुरुआती दिनों में काफी डर के साथ जीती थीं। उन्होंने बताया कि जब वह टीनएज में थीं और पहली बार यूएस आई थीं तो वह बहुत डरी हुई थीं। यहां उन्हें घुलने मिलने में काफी समय लगा था।

प्रियंका आज की जेनरेशन में ब्यूटिफुल होने के साथ-साथ बोल्ड अदाकारा भी मानी जाती हैं, उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा था जब उनमें कॉन्फिडेंस की कमी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनमें कॉन्फिडेंस की कमी थी। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि शुरुआती दिनों में वह अपना लंच बाथरूम में पूरा करती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह बहुत नर्वस रहती थीं। उन्हें मालूम नहीं होता था कि कैफेटेरिया तक जाकर खाना लेना होता था। वह स्टॉल से खाना लेती थीं, वेंडिंग मशीन से चिप्स निकालती थीं और बाथरूम में जाकर खा लेती थीं।

Related Posts