मेक्सिकन फूड खाने के बाद पब्लिक में इस एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा कि जिंदगी भर नहीं करना चाहती याद
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं। एक्ट्रेस ने तमिल और फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। देखते ही देखते पीसी यानी कि प्रियंका का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो गया। मगर उनके कदम यहीं रुकने वाले नहीं थे। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड का भी सफर तय किया, और आज प्रियंका चोपड़ा की पहचान ग्लोबल स्टार के रूप में बन गई है।
प्रियंका चोपड़ा किसी भी इंटरव्यू में बोल्डनेस और कॉन्फिडेंस के साथ बात करने के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों उन्होंने बॉलीवुड में उनके खिलाफ होने वाली पॉलिटिक्स पर खुल कर बात की। उन्होंने बिना डरे और बिना किसी झिझक के बताया कि आखिर क्या वजह थी कि वह मुंबई छोड़ हॉलीवुड के लिए निकल गईं।
इस बोल्ड कन्फेशन के बाद एक्ट्रेस ने खुद से जुड़ा एक और कन्फेशन किया। उन्होंने बताया कि पब्लिक में उन्होंने कुछ ऐसा किया था, जिसके बाद उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई, और कैसे वह उस घटना को भूलना चाहती हैं।
खबर के अनुसार, प्रियंका ने एक चैट शो में जब उनसे उनके सबसे शर्मनाक काम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैंने एक बार कई लोगों के बीच में फार्ट किया, मैं ये मेमोरी भूलना चाहूंगी। कोई नहीं जानता था की मैंने लंच में मेक्सिकन फूड खाया था। मैं इस बात से इनकार नहीं कर रही हूं।’