July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए ट्राई करें इस एक चुटकी का कारगर उपाय

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
लोगों में फेंगशुई को लेकर जानकारी बढ़ी है, साथ ही वो इसे अपना भी रहे हैं। दूसरे देशों के अलावा भारत में भी लोग फेंगशुई तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह है इसके आसान और कारगर टिप्स। साथ ही फेंगशुई से जुड़ी ज्यादातर चीजें बाजार में आसानी से मिल भी जाती हैं। दरअसल फेंगशुई चीन का वास्तुशास्त्र है। फेंग का अर्थ होता है वायु और शुई का मतलब होता है जल। इसका सीधा मतलब है कि फेंगशुई शास्त्र जल और वायु पर आधारित है। चीन ही नहीं दूसरे देशों में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। आप अपने घर की सुख समृद्धि को बनाए रखने तथा बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए फेंगशुई के टिप्स अपना सकते हैं।
नमक से भगाएं घर की नकारात्मकता घर में नकारात्मकता का वास रहने से मन बोझिल बना रहता है। इसे दूर करने के लिए आप नमक की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप घर की पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से बर्तन में नमक भर कर रख दें। अब हर 24 घंटे के बाद इस नमक को बदलते रहें।
घर के दरवाजे पर लटकाएं सिक्का : फेंगशुई के मुताबिक घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाने से संपत्ति और सौभाग्य का आगमन होता है। इसके लिए आपको तीन पुराने चीनी सिक्कों की जरुरत है। इन सिक्कों को लाल रंग के धागे या रिबन में बांध कर अपने घर के दरवाजे के हैंडल में लटका दें। इस उपाय का लाभ घर के सभी सदस्यों को मिलेगा। ध्यान रहे कि ये सिक्के घर के अंदर की तरफ रहें, बाहर की ओर नहीं। विंड चाइम खींचेगा सकारात्मक ऊर्जा मार्किट में मिलने वाले विंड चाइम न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि ये आपकी किस्मत बदलने का दम भी रखते हैं। हवा के चलने पर विंड चाइम से बहुत ही मधुर ध्वनि पैदा होती है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ड्रैगन : फेंगशुई में ड्रैगन को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अनुसार ड्रैगन आपके घर की रक्षा करता है। आप ड्रैगन की मूर्ति या फिर उसकी फोटो लगा सकते हैं। बांस के पौधे रखें फेंगशुई में बांस के पौधों को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आप घर के ड्राइंग रूम में बांस का पौधा लगाएं, जहां आमतौर पर परिवार के सभी सदस्य बैठते हैं। आप इस पौधे को ड्राइंग रूम के पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से परिवार के सभी लोगों की आयु बढ़ती है और सेहत अच्छी रहती है।

Related Posts