September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

रोटी सिर्फ पेट ही नहीं भर्ती बांध देता है बुरे ग्रहों को, देता है सौभाग्य का वरदान

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

गर आपका समय ठीक नहीं चल रहा है तथा रोज नई-नई मुसीबतें सामने आ रही हैं। आप चारों तरफ से दुश्मनों से घिरे हुए हैं और कोई भी रास्ता नजर नहीं आ रहा है तो यह छोटा सा उपाय आपकी किस्मत को हमेशा के लिए बदल सकता है।

सुबह रोटी बनाते समय एक रोटी अलग से बनाएं। इसे 4 बराबर हिस्सों में बांट लें। इसके बाद चारों टुकड़ों पर कुछ मीठा जैसे गुड़ या चीनी रख दें। इनमें पहला टुकड़ा गाय को खिलाते हुए पितृगणों तथा भगवान से अपनी समस्याओं के निवारण की प्रार्थना करें।

दूसरा टुकड़ा कुत्ते को खिला दें तथा मन ही मन प्रार्थना बोले- यमराज के मार्ग का अनुसरण करने वाले जो श्याम और शबल नाम के कुत्ते हैं, मैं उनके लिए यह अन्न का भाग देता हूं। वे इस बलि (भोजन) को ग्रहण करें।

रोटी का तीसरा हिस्सा कौओं को खिला देना चाहिए तथा मन ही मन कहना चाहिए- पश्चिम, वायव्य, दक्षिण और नैऋत्य दिशा में रहने वाले जो पुण्यकर्मा कौए हैं, वे मेरी इस दी हुई बलि को ग्रहण करें।

अंत में रोटी के बचे हुए आखिरी हिस्से को भूत-प्रेतों के नाम से किसी चौराहे के एक-तरफ रख दें तथा घर वापस आ जाएं।

इस पूरी क्रिया को करने से सृष्टि की सभी देवशक्तियों को भोग लगता है जिससे वे प्रसन्न होकर आपकी इच्छाएं पूर्ण करने का आशीर्वाद देती है। अगर आपकी कोई समस्या नहीं भी हो तो भी इस उपाय को नियमित रूप से करने पर आपके घर में कभी भी दुर्भाग्य का प्रवेश नहीं हो पाता है तथा जीवन के सभी सुख-आनंद प्राप्त होते हैं।

Related Posts