July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

ग्रेसी ने सिर्फ इस कपड़े के लिए छोड़ दी थी कयामत 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’। ये फिल्म 11 जुलाई साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस साल इस मूवी को पूरे 20 साल होने वाले है। इस फिल्म का निर्देशक हैरी बवेजा द्वारा किया गया था।

फिल्म में अजय देवगन के अलावा कई फेमस सितारे नजर आए थे, जिसमें सुनील शेट्टी, संजय कपूर, अरबाज खान, ईशा कोपिकर, नेहा धूपिया और आशीष चौधरी का नाम शामिल है। इस फिल्म से नेहा धूपिया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म के 20 साल पूरे होने पर हम आपको इस मूवी के जुड़े कुछ अनसुने किस्से बता रहे हैं, जो शायद ही आप जानते हो।

अनसुने किस्से

. कयामत: सिटी अंडर थ्रेट इंडिया की पहली पूरी तरह से डिजिटल रूप से रंगीन फिल्म रही।

. इस फिल्म में आशीष चौधरी ने राहुल का किरदार निभाया है। कहा जाता है कि आशीष से पहले राहुल के रोल को निभाने के लिए सैफ अली खान का नाम शामिल था।

. फिल्म की अवधि कम करने के लिए अभिनेत्री रवीना टंडन के रोल को मूवी में छोटा कर दिया गया था।

. इस फिल्म में नेहा धूपिया ने एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह को चुना गया था।

. ग्रेसी ने इस फिल्म के मशहूर गाने ‘वो लड़की बहुत याद आती है’ में बिकिनी पहनने से मना कर दिया था। ऐसे में ग्रेसी सिंह को नेहा ने रिप्लेस किया था।

. कयामत: सिटी अंडर थ्रेट अभिनेता आशीष चौधरी और नेहा धूपिया की डेब्यू फिल्म भी थी।

. इस फिल्म से चंकी पांडे ने हिंदी फिल्मों में वापसी की। उन्होंने बड़ी कॉमिक टाइमिंग के साथ एक नकारात्मक किरदार निभाया।

. इस फिल्म में नेहा धूपिया की आवाज डब की गई थी। उनके लिए डबिंग आर्टिस्ट राजनिका गांगुली मुखर्जी थीं।

Related Posts