July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

घर पर इस तस्वीर के साथ लगाया स्वास्तिक का चिह्न तो होंगे अमीर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

हिंदू संस्कृति में, धन की देवी मां लक्ष्मी अपने भक्तों को समृद्धि, प्रचुरता और सौभाग्य प्रदान करने के लिए पूजनीय और पूजी जाती हैं। प्राचीन धर्मग्रंथों के अनुसार, कुछ पवित्र वस्तुएं हैं जो मां लक्ष्मी के हृदय में विशेष स्थान रखती हैं। माना जाता है कि इन वस्तुओं को अपने घर में रखने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन और समृद्धि का प्रवाह बढ़ता है। इसलिए अमीर घरों में ये चीजें आपको बड़ी सरलता से देखने को मिल जाएंगी। तथा आर्थिक संकट कभी आपके ऊपर नहीं मंडराएगा। पारिजात का पौधा समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक है। इस वृक्ष खुद देवराज इंद्र ने स्वर्ग में स्थापित किया था।

वही यह वृक्ष देवी लक्ष्मी को प्रिय है तथा एक वरदान के रूप में आज भी धरती पर मौजूद है। इसका पौधा घर में रखने से सुख-संपन्नता बढ़ती है। मां लक्ष्मी को लघु नारियल सर्वाधिक प्रिय होता है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। घर में मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की तस्वीर लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। भगवान कुबेर धन एवं आरोग्य का वरदान देते हैं।

वही भगवान कुबेर की तस्वीर के साथ स्वास्तिक का चिह्न भी अवश्य लगाएं। भगवान कुबेर के प्रसन्न रहने से रोग एवं दरिद्रता घर से दूर रहते हैं। शंख विष्णु जी और मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। शंख समुद्र मंथन में मिले 14 रत्नों में से एक है। इसे घर में रखने से धन की कभी कमी नहीं होती है।

Related Posts