अब कुत्ते के भौंकते ही जान लेंगे क्या कह रहा, क्योंकि…
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
पेट पैरेट्स अपने पेट्स का हर जरूरत को पूरा करते हैं. लेकिन समझ नहीं पाते की वो बोलना क्या चाह रहे हैं. बिल्ली के म्याऊं और कुत्ते के भौंकने के पीछे के अर्थ को समझने की कोशिश करते हैं और काफी हद तक समझ भी जाते हैं. लेकिन काफी समय लगता है. लेकिन बहुत जल्द पेट पैरेट्स जानवरों अपने पेट्स की भाषा समझ पाएंगे. हालिया रिसर्च में वैज्ञानिक जानवरों की भाषा को समझने के लिए AI का उपयोग कर रहे हैं.
लंदन के लिंकन विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा व्यवहार चिकित्सा के प्रोफेसर डैनियल मिल्स का कहना है कि एआई हमें अपने पालतू जानवरों की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर सकता है. मिल्स ने द गार्जियन को बताया कि एआई का उपयोग पालतू जानवरों के चेहरे के भावों, शरीर की भाषा और अन्य व्यवहारों को पढ़ने के लिए किया जा सकता है. इससे हमें यह समझने में मदद मिल सकती है कि हमारे पालतू जानवर क्या महसूस कर रहे हैं और क्या चाहते हैं.