February 21, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

अहंकार तोड़ों तो ऐसे, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऐसे चटाया धुल कि …. 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने कमबैक की ऐतिहासिक कहानी लिखी है। जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में घुसकर सिर्फ 104 रन पर ही समेट दिया। ये कंगारुओं का भारत के खिलाफ चौथा सबसे छोटा स्कोर है। इस तरह भारत ने पर्थ टेस्ट में अपनी पहली पारी के स्कोर 150 रन के आधार पर 46 रन की अहम लीड ले ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन की शुरुआत 67/7 के स्कोर से की थी। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका देते हुए कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ‘पंजा’ खोल दिया। ऑप्टस स्टेडियम की पिच पर उम्मीदों के मुताबिक पेस बॉलर्स का दबदबा रहा। ऑस्ट्रेलिया को आज का पहला झटका एलेक्स कैरी के रूप में लगा। उन्हें बुमराह ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। कैरी 21 रन बना सके। इसके बाद नाथन लियोन हर्षित राणा का शिकार हुए। वह पांच रन बना सके। ये दोनों विकेट भारत ने शुरुआती एक घंटे के अंदर ले लिए थे। हालांकि, स्टार्क और जोश हेजलवुड की आखिरी जोड़ी को आउट करने में टीम इंडिया को एक घंटे लगे। स्टार्क और हेजलवुड ने 10वें विकेट के लिए 110 गेंद में 25 रन की साझेदारी की। स्टार्क ने 112 गेंद में दो चौके की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें हर्षित ने ही शिकार बनाया। हेजलवुड सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। तीसरे ही ओवर में बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच कराया, फिर अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा आठ रन और स्मिथ खाता नहीं खोल सके। ट्रेविस हेड को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। वहीं, मिचेल मार्श छह रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इसके बाद लाबुशेन को एल्बीडब्ल्यू किया। वह 52 गेंद में दो रन बना सके।

Related Posts