OMG! खुद को सामने देख करण जोहर के उड़ गए होश
कोलकाता टाइम्स
वैसे तो बॉलीवुड सितारों के हावभाव-स्टाइल नक़ल करना उनके फैंस के लिए आम बात है। हमशक्ल और उनकी मिमिक्री करने वाले कई आर्टिस्ट्स को आप जानते ही होंगे। लेकिन कभी-कभी सितारों के ऐसे भी हमशक्ल मिल जाते हैं जिन्हे देख उनकी बोलती ही बंद हो जाती है। कुछ ऐसा ही हाल हुआ कारन जोहर का।
करण जौहर को अपना एक ऐसा हमशक्ल दिखा है जिसे देखकर उनकी खुद ही बोलती ही बंद हो गई। यह बात खुद करण जौहर ने कही है। दरअसल गुरुवार को एक शख्स ने अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘लोग कहते हैं कि मैं करण जौहर की तरह दिखता हूं.. क्या ऐसा है??’। इस यूजर ने यह ट्वीट करण जौहर के एक ट्वीट के जवाब में किया। इसपर करण जौहर ने भी इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुछ ट्वीट्स के बाद मेरे पास शब्द ही नहीं बचते.. यह उन्हीं मेसे एक है।’