मोबाइल के आगे फीका पड़ा माँ का दूध, किया 6 हफ्ते के बेटे का सौदा

कोलकाता टाइम्स
टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की दीवानगी इस कदर सर चढ़कर बोल रहा कि उसके आगे हर रिश्ता बौना नज़र आने लगा है। यह क्रेज कितना खतरनाक बन चूका है इसका अंदाज़ा आप इस बात से है की एक माँ ने सिर्फ एक खरीदने के लिए अपने छह हफ्ते के दुधमुहे को बेचने से नहीं हिचकिचाई। सुनकर हैरत होगा लेकिन वास्तव में नाइजीरिया में एक महिला ने एक मोबाइल फोन के लिए अपने बच्चे को बेच दिया। इस महिला को इस जुर्म के आरोप में नाइजीरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाइजीरिया के पंच मेट्रो के अनुसार, पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानकर महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। पूलिस पूछताछ में मिरेकल ओमोवोकपोर ने बताया कि उसने अपने बच्चे को नाइजीरिया के अनांबरा राज्य के एक अनाथालय में बेचा। इस काम में उसकी मदद उसके एक दोस्त ने ये लालच देकर किया कि इस पैसे से महिला का पति या तो बिजनेस शुरू कर सकेगा या फिर मोटरसाइकिल खरीद सकेगा।
पुलिस के अनुसार नाइजीरिया की 23 वर्षीय मिरेकल ओमोवोकपोर नाम की महिला ने अपने छह महीने के बच्चे को मोबाइल फोन के लिए बेच दिया। इसके बदले में उसे 2 लाख नाइजीरियन नाइरास यानी भारतीय रुपए करीब 40 हजार मिले।