February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

इस मंदिर में घर से भागे प्रेमी-युगलों को मिलती है पनाह, नहीं आ सकता पुलिस भी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

हमारे देश में सभी लोग बड़ी श्रद्धा के साथ मंदिर जाते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। सभी लोग भगवान से मन्नतें भी मांगते हैं और दुआ करते हैं की उनके घर परिवार पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहे। वहीं एक ऐसी मंदिर भी है जहां पर सबसे ज्यादा दो प्यार करने वाले प्रेमी-युगल आते हैं। आपको बता दें यह मंदिर हिमाचल प्रदेश कई सारे मंदिर है लेकिन यह मंदिर बस प्रेमी-युगल के लिए है।

ऐसा माना जाता है कि जो प्रेमी युगल भाग कर यहां आते हैं उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. ओरण में पहुंचते ही मिल जाती है प्रेमियों को पनाह।  दरअसल जिस मंदिर की हम बात कर रहे हैं वह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शांघड गांव में स्थित है।

यह मंदिर देवता शंगचूल महादेव का मंदिर है। जो प्रेमी यहां भागकर आते हैं उन्हें यहाँ बड़े प्यार से रख जाता है। यह मंदिर महाभारत काल जितना प्राचीन मंदिर है। पांडव कालीन इस गांव में ऐतिहासिक धरोहरें भी मिलती है। माना जाता है की मंदिर में किसी भी जाति का कोई भी प्रेमी युगल इस मंदिर में शरण ले सकता है।

शंगचुल महादेव मंदिर का सीमा क्षेत्र करीब 100 बीघा के मैदान में फैला हुआ है. जैसे ही इस सीमा में कोई प्रेमी युगल पहुंचता है वैसे ही उसे देवता की शरण में आया हुआ मान लिया जाता है.जो प्रेमी यहां आते हैं जब तक उनके मामले सुलझ नहीं जाते तब तक मंदिर के पंडित उनका बहुत ख्याल रखते हैं।

आपको जानकार हैरानी होगी की इस गांव के मंदिर में पुलिस के आने पर भी रोक है। इसके साथ ही शराब, सिगरेट और चमड़े की वस्तु ले जाना भी मना है। इस मंदिर में कोई भी हथियार के साथ और ऊँची प्रवेश नही कर सकता और ना ही कोई उंची आवाज में बात करने की इजाजत है। इस मंदिर के देवता का फैसला ही सब लोग मानते है।

Related Posts

Leave a Reply