इस बैंक की मुंबई ब्रांच में तीसरी बार से हैकरों की सेंधमारी, उड़ाई 143 करोड़

कोलकाता टाइम्स
हैकोरों ने बैंक की सर्वर में सेंधमारी कर 143 करोड़ का चुना लगा दिया। घटना स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस की मुंबई स्थित एक ब्रांच की है। जहाँ की सर्वर हैक होने का मामला सामने आया है। बैंक की नरीमन पॉइंट ब्रांच में से हैकर्स ने 143 करोड़ रुपए चुरा लिए हैं। बैंक की ब्रांच ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।बता दे, इस ब्रांच की यह तिश्री घटना है जब हैकरों ने पैसे उड़ाएं।
जानकारी के अनुसार हैकर्स ने बैंक के सर्वर को हैक कर लिया। इसके बाद खातों तक पहुंच बनाई गई। हैकर्स ने भारत के बाहर के कई खातों में पैसे ट्रांसफर किए। इस मामले में अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 9 महीनों के भीतर बैंकों में हुए साइबर फ्रॉड का यह तीसरा बड़ा मामला है। इससे पहले फरवरी में चेन्नई यूनियन बैंक की शाखाओं से फ्रॉड के जरिए 34 करोड़ रुपए और अगस्त में कॉस्मोस बैंक के पुणे हेडक्वॉर्टर से 94 करोड़ रुपए उड़ाए गए थे।