ब्रिटैन ने पटेल की मूर्ति का बनाया मजाक, कहा मूर्ति पर इतना खर्च फिर विकाश के लिए दूसरों से हाथ क्यों फैलाते

कोलकाता टाइम्स
ब्रिटेन ने दुनिया भर में चर्चा का विषय बना भारत में बने सरदार बल्लभ पाटर्ल की मूर्ति का मजाक ही नहीं उदय बल्कि भारत को दूसरे देशों के कर्ज पर दिखावा करने वाला देश भी बताया।
ब्रिटैन ने दावा किया है कि जिस बीच भारत यह मूर्ति बना रहा था उस बीच ब्रिटेन ने भारत को करीब एक अरब पाउंड की आर्थिक मदद दी।
बता दें कि ब्रिटेन द्वारा बताई जा रही यह रकम पटेल की मूर्ति पर आए खर्च से कहीं ज्यादा है। खबर में एक सांसद यह भी कहा है कि ब्रिटेन को अब भारत की मदद नहीं करनी चाहिए। ब्रिटेन की वेबसाइट, डेली मेल में इसका जिक्र करते हुए साफ लिखा है कि ब्रिटेन के करदाताओं का पैसा प्रत्यक्ष रूप से मूर्ति निर्माण में नहीं लगा बल्कि भारत में हुए विभिन्न विकास कार्यों में लगा है। लेकिन अगर भारत अपना पैसा मूर्ति बनाने में खर्च नहीं करता तो उन प्रॉजेक्ट्स का खर्च खुद उठा सकता था।
आगे दावा किया गया है कि यूके ने भारत को 2012 में 300 मिलियन, 2013 में 268 मिलियन, 2014 में 278 मिलियन और 2015 में करीब 185 मिलियन की आर्थिक मदद दी थी।