October 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सड़ी-गली व्हील के पेट से मिला इंसानों के भविष्य ख़त्म करने वाला यह जहर

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
हमारे किये की सजा भविष्य में कितना भयंकर परिणाम में बदल सकता है इसका ताजा उदहारण एक व्हील की सड़ी गली शरीर है। इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत स्थित कपोटा वॉटर्स में एक मृत व्हेल मछली मिली जिसके पेट से एेसी चीजें निकली कि जानकर पर्यावरण विशेषज्ञ व पशु व जीव अधिकार कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल बढ़ गया है । वाकाटोबी नेशनल पार्क के प्रमुख हेरी सैंटोसो ने बताया कि यह मृत विशालकाय व्हेल एक रेस्क्यू टीम को मिली। 31 फीट लंबी ये व्हेल मरने के बाद सड़ चुकी थी और उसके शरीर पर हजारों कीड़े-मकौड़ों ने अपना ठिकाना बना रखा था। सैंटोसो ने बताया कि कपोटा वॉटर्स में मिले इस नर व्हेल के शरीर के अंदर करीब 6 किलो सिर्फ प्लास्टिक का कचरा मिला।
हैरानी होगी जानकर की व्हेल के शरीर में से मिले कचरे में 115 प्लास्टिक के कप, 4 प्लास्टिक की बोतलेें, 25 प्लास्टिक बैग, 2 चप्पलें शामिल थीं। इतना ही नहीं व्हेल की बॉडी में करीब 1000 और प्लास्टिक के टुकड़े मौजूद थे। फिलहाल व्हेल की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। व्हेल की लाश की जांच किए बिना ही आज उसे दफना दिया गया, क्योंकि उसकी बॉडी इस कदर सड़ चुकी है कि उसकी जांच करना काफी मुश्किल है। इससे पहले य़ाईलैंड में मिली एक मृत व्हेल के शरीर से 80 प्लास्टिक बैग मिले थे। उस व्हेल की मौत इन्हीं प्लास्टिक बैग की वजह से ही हुई थी। वह व्हेल मलेशिया से सटे थाईलैंड की सीमा के नज़दीक एक नहर में मिला था।
पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है की नसान जिस तरह  अंधाधुन प्लास्टिक नाम के जहर का इस्तेमाल कर रहा  उससे आज सामुद्रिक जीवों का जीवन संकट में पड़ है। पर आनेवाले कल में एही स्थिति  इंसानो की होगी।

Related Posts