February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

लक्सेमवर्ग ने किया खुलासा : 109 वे स्थान पर हुई अस्वस्थ्य भारत की पहचान 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
ग्लोबल लीग टेबल ने विश्व के सबसे स्वस्थ्य और सबसे अस्वस्थ्य देशों की सूची जारी की है। लक्सेमवर्ग द्वारा जारी की गई 149 देशों की सूची में सिंगापुर पहले स्थान पर है, वहीं अफ्रीका महाद्वीप के देश सबसे नीचे स्थान पर हैं। लेगाटम संस्थान द्वारा जारी किए गए शोध में टॉप टेन की सूची ब्रिटेन, अमेरिका और आस्ट्रेलिया शामिल नहीं हैं। भारत इस सूची में 109 वें स्थान पर है। विशेषज्ञों ने आज चेतावनी दी है कि हाल के दशकों में प्रगति के बावजूद स्वास्थ्य सुधार जमीनी रेखा से शुरू हो रहा है। 

आज प्रकाशित रिपोर्ट में स्वास्थ्य देखभाल की प्रणालियों, बीमारी के स्तर, मोटापे की दर और अन्य उपायों पर देशों में लिए गए फैसले पर जानकारी दी गई है। वार्षिक समृद्धि सूचकांक में कुल मिलाकर नौ श्रेणियों के लिए दुनिया भर में रहने के लिए सबसे अच्छे और सबसे खराब स्थानों के बारे में जानकारी देता है। इसमें एक श्रेणी स्वास्थ्य की है।

लंदन स्थित शिक्षा चैरिटी के रिसर्च के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया पश्चिमी देशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है, रैकिंग में 12 वें स्थान पर है। इसके बाद न्यूजीलैंड (17वां ), कनाडा (21वां), यूके (26 वां) और अमेरिका (35 वां) हैं। वहीं शीर्ष दस स्वस्थ देशों की सूची में जापान, कतर, हांगकांग और संयुक्त अरब अमीरात (यूएइ) के रूप में शामिल है। स्विजरलैंड, ऑस्ट्रिया, स्वीडन और नॉर्वे भी शीर्ष दस देशों की सूची में शामिल हैं।

Related Posts