February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

छिपाया लाखों करारे नोट निकली राख

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
भी-कभी अतिरिक्त सावधानी भी मूर्खता का आभास दे जाती है। चीन के एक दूरदराज इलाके में एक व्यक्ति ने अपने बिस्तर के नीचे आपातकाल के लिए जमीन खोदकर करीब 12 हजार डॉलर [छह लाख रुपये] छुपा कर रखे थे। वह इस धन का उपयोग विपरीत परिस्थितियों में अपने बीमार पिता के इलाज में करना चाहता था। हालांकि उसे कभी इनकी जरूरत नहीं पड़ी। कुछ दिन पहले एक मित्र से उसने सुना कि एंटीक्स [दुर्लभ वस्तुओं] बाजार में पुराने नोट के महंगे दाम मिल सकते हैं। लिहाजा उसने गड्ढे में छुपाकर रखे हुए नोटों को बाहर निकालने की ठानी। यह क्या! संदूक खोलते ही वह हैरान रह गया। उसके सारे पैसे राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे। किसी किस कीड़े ने काट डाला था। वह उनको लेकर बैंक भी गया, लेकिन वहां भी उसको यही जवाब मिला कि अब इस राख को कोई मोल नहीं है। मन मसोस कर उसे वापस लौटना पड़ा।

Related Posts