October 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

RBI गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे से शेयर बाजार में गहराया संकट 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

घुराम राजन के बाद उर्जित पटेल। RBI के एक और गवर्नर से सरकार से मतभेद स्पष्ट हो गया। इस बार मतभेद इतना बढ़ा की वर्तमान गवर्नर ने इस्तीफा दे दिया। हालाँकि उर्जित पटेल इस्तीफे के निजी कारणों को जिम्मेदार बताया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था. भारत सरकार ने अगस्त 2016 में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर उर्जित पटेल को नया गवर्नर घोषित किया था। उन्होंने रघुराम राजन की जगह ली थी। उनका कार्यकाल 3 साल का था। 28 अक्टूबर 1963 को जन्मे उर्जित ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बीए किया है।

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक में काम करना सम्मान की बात है। सेक्शन 7 के तहत सरकार रिजर्व बैंक को आम जनता के हितों को लेकर निर्देश दे सकती है। इस सेक्शन का अब तक उपयोग नहीं हुआ था। सरकार और उर्जित पटेल के विवाद के बाद रिजर्व बैंक ने बोर्ड बैठक भी बुलाई थी। इसमें कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी।

बीच में ऐसी खबरें भी आई थी कि सरकार ने रिजर्व बैंक के रिजर्व से 3.6 लाख करोड़ रुपए की मांग की है। इस पर भी वित्त मंत्रालय के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने सफाई दी थी कि ऐसा कुछ नहीं है। जानकारों के मुताबिक उर्जित पटेल के इस्तीफे का बड़ा असर शेयर बाजार पर पड़ेगा। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है। इससे पहले पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराम का भी तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी विवाद रहा था।

Related Posts