October 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

गर्लफ्रेंड समझकर युवक ने की जिससे शादी उसे देख दहल उठेंगे 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :   

थाईलैंड के इस युवक की अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कोबरा से शादी करने वाले इस शख्स को लगता है कि उसकी मरी हुई गर्लफ्रेंड ने कोबरा के रूप में जन्‍म लिया है और उसकी जिदंगी में वापस आई है। दोनों पूरा दिन साथ बिताते हैं। दोनों साथ खाना खाते है, साथ टीवी देखते हैं और साथ में रोमांटिक पिकनिक पर जाते हैं। दोनों बाकी कपल की तरह ही जिम भी जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़का बुद्ध धर्म को मानने वाला है। 5 साल पहले एक सड़क हादसे में लड़के ने अपनी प्रेमिका को खो दिया। जिसके बाद अचानक उसकी जिंदगी में एक कोबरा आ गया। वो मानने लगा कि उसकी प्रेमिका मरने के बाद सांप का रुप धारण करने उसके जीवन में वापस आई है। उसने सांप से शादी कर ली और शादी करने के बाद उसे अपनी पत्‍नी बना लिया है। थाईलैंड के कंचनाबुरी के वॉरान सारासलीन नाम के शख्स ने सांप के साथ उस युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लड़का सांप के साथ बड़े आराम से अपना पूरा दिन बिता रहा है। जहां लोग कोबरा को देखकर डर जाते हैं, वहीं वो उसके साथ अपनी जिंदगी बिता रहा है।

Related Posts