हथकड़ी में लेनी पड़ी सात फेरे, वजह थी इतनी खास

कोलकाता टाइम्स :
शादी एक पवित्र बंधन होता है। लेकिन उसी पवित्र बंधन में कोई हथकड़ी में जाकर हुए बंधे तो क्या कहियेगा? ये बात आपको भी कुछ समझ नहीं आई होगी। इसी बात के पीछे का राज़ तो हम आपको बताने आये हैं। जानना चाहते हैं वजह तो आपको पढ़ना पड़ेगा पूरा लेख ।
दरअसल हम बात कर रहे है बिहार के जमुई नाम के जिले में होने वाली शादी की। जो आजकल बहुत चर्चा में है। और ऐसा क्यों है ये आपको बताते है।आपको बता दें कि इस दूल्हे ने हथकड़ी पहनकर इसलिए सारी रस्में संपन्न की क्योंकि इस शख्स ने दुल्हन बनी लड़की की अश्लील तस्वीरे सोशल साइट्स पर वायरल कर दी थी, जिसके कारण लड़की के परिजनों ने उसे जेल में भिजवा दिया।
इसके बाद जमुई सिविल कोर्ट ने आदेश दिया कि कैदी को हथकड़ी पहना कर शादी को पूरी तरह से संपन्न करवाया जाए, ताकि अपराधी कहीं भाग कर ना जा सके। आरोपी ने पत्नेश्वर मंदिर पर अपनी गलती को माना और दुल्हन ने भी उसे पति रूप में स्वीकार किया। फिलहाल दूल्हे को कोर्ट के आदेश के लिए मंडल कारा लाया गया है, तो वही दुल्हन को ससुराल भेज दिया गया है।