करोड़पति का बेटा होटल में बर्तन माज भर रहा था पेट, वजह जान दंग रह जायेंगे
कोलकाता टाइम्स :
जिसके घर कई सरे लोग काम करते हो वही एक होटल में दूसरों की जूठे बर्तन साफ कर पेट भर रहा था। वजह जान दांग रह जायेंगे। आज के दौर में माता-पिता अपने बच्चों पर उसकी मर्जी के खिलाफ पढऩे के लिए जोर देते हैं। कई बार बच्चे मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या भी कर लेते है। लेकिन गुजरात के वड़ोदरा में एक करोड़पति परिवार का लड़का शिमला में जाकर एक होटल में बर्तन साफ करने का काम इसलिए कर रहा था कि उसे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनी नहीं थी और उसके मां-बाप उसे इंजीनियर बनाना चाहते थे। इसलिए वह 14 अक्टूबर को घर छोड़कर भाग गया था।
वड़ोदरा जिले के पादरा में रहते एक करोड़पति तेल व्यापारी के पुत्र द्वारकेश ठक्कर (19) इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ाई करता है। वह गत 14 अक्टूबर के दिन घर से कालेज जाने के लिए निकला था। लेकिन इसके बाद घर नहीं आया. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद जब द्वारकेश नहीं मिला। पुलिस जांच में द्वारकेश वड़ोदरा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में एक आटो रिक्सा में से उतरते हुए दिखाई दे रहा था लेकिन उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच पादरा पुलिस थाने में शिमाल के एक होटल मेनेजर का फोन आया। उसने कहा कि उसके होटल में 19 वर्षीय युवक द्वारकेश बर्तन साफ करता है। पुलिस ने तत्काल वहां द्वारकेश का पता लगाया और परिजनों को खबर दी। जिसके बाद परिजन शिमला पहुंच बेटे को घर ले आया।