चले गए सूफी गायक उस्ताद प्यारेलाल
[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क
मशहूर सूफी गायक उस्ताद प्यारे लाल वडाली का आज निधन हो गया जिसके बाद नम आंखों से उन्हें गांव वडाली से अंतिम विदाई दी गई। पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि वह काफी समय से बीमार थे। उन्होंने निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वडाली को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी दोनों किडनिया फेल हो चुकी थीं जिस कारण डॉनर की तलाश की जा रही थी लेकिन डॉनर ना मिलने के कारण उनका आज सुबह निधन हो गया। हालांकि अन्य सुत्रों अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ने की भी खबर है।