February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

बिंदास लेकिन प्यार के इजहार से डरती हैं ये हसीनाएं

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ब प्यार किया तो डरना क्या। जी हां बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं ऐसी हैं जो अपने रिश्ते को लेकर बिल्कुल साफ हैं, लेकिन कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं जो प्यार तो करती हैं पर अपने रिश्ते को खुले आम मानने से डरती हैं।

बिपाशा बासु, करीना कपूर, दिया मिर्जा, सुष्मिता सेन ये अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपने लव अफेयर को लेकर बिल्कुल स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं। इन अदाकाराओं ने जब भी किसी से रिश्ता जोड़ा है उस बात को साफ स्वीकार भी किया है। करीना ने खुद से बड़े सैफ अली खान के साथ पांच साल डेटिंग की और फिर शादी की। वहीं अगर हम आज की लिडिंग एक्ट्रेस की बात करें जैसे कट्रीना कैफ, रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण। ये अपने प्यार के सरे आम इजहार से डरती हैं।

आपको याद दिला दें कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के प्यार के चर्चे कई सालों से हम सुन रहे हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी इसे माना नहीं। रानी आदित्य के घर एक सदस्य जैसे आना जाना करती है। चोपड़ा परिवार के हर सुख दुख में रानी ने उनका साथ दिया है। लेकिन जब भी उनसे या आदित्य से इस रिश्ते की सच्चाई जानने की कोशिश की गई दोनों ने मुंह फेर लिया। हालाँकि बाद में दोनों ने शादी कर ली।

अब हम बात करते हैं दीपिका पादुकोण की। दीपिका का नाम कई के साथ जोड़ा गया। पहले रणबीर कपूर, फिर सिद्धार्थ माल्या और अब रणवीर सिंह। लेकिन हर बार दीपिका ने हल्के में जवाब दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। रणवीर सिंह के साथ दीपिका के चर्चे कुछ खास रहे जो की आगे चलके शादी के बंधन में जुड़े।

अब बारी है कट्रीना कैफ की। पहले कट्रीना का दिल सलमान पर आया था। भले ही कैट ने इसे दोस्ती कहकर खत्म कर दिया हो। लेकिन आज कट्रीना जो कुछ भी हैं उसमें कहीं न कहीं सलमान का योगदान है। इस बात से वे खुद भी इन्कार नहीं करती हैं। लेकिन इस रिश्ते को प्यार का नाम नहीं देना चाहती हैं।

Related Posts