अगर हैं यह 5 समस्याए तो लहसुन आपके लिए खतरनाक

कोलकाता टाइम्स :
वैसे तो लहसुन सेहत के लिहाज से बहुत गुणकारी होती है। लेकिन अगर आपको इन 5 में से कोई एक भी स्वास्थ्य समस्या हो, तो लहसुन खाने से परहेज ही करना बेहतर रहेगा
1 एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट का अल्सर और डायरिया जैसी समस्याओं में लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। लहसुन इन समस्याओं को बढ़ा सकता है।
2 एनिमिया के मरीजों के लिए भी लहसुन का सेवन हानिकारक हो सकता है। इस स्थिति में लहसुन का सेवन हीमोग्लोबिन में कमी का कारण बन सकता है, जिसे हीमोलाइटिक एनिमिया भी कहते हैं।
3 अगर आपको निम्न रक्तचाप यानि लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो लहसुन का सेवन करने से बचें। यह रक्तचाप को और कम कर सकता है। इसके विपरीत हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए लहसुन का प्रयोग करना रक्तचाप को कम करने में मददगार होगा।
4 गर्भास्था में लहसुन खाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लहसुन की गर्म प्रकृति होने के कारण यह गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, इसलिए इससे बचें।