साथ यह लिए बगैर घर से ही नहीं निकलती शकीरा
कोलकाता टाइम्स :
अपने सेलेब्रिटीज की पसंद ना पसंद जानने की ख्वाहिश हर किसी फैन में होती है। वे क्या पहनते हैं, साथ में क्या ले जाते हैं? दुनिया की सबसे लोकप्रिय सिंगरों में शुमार शकीरा भी खूब ट्रैवल करती हैं और अपने साथ हेल्थ से मेकअप तक हर चीज कैरी करती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि शकीरा अपने बैग में क्या रखती है।
शकीरा ने खुद बताया कि वे खूब ट्रैवल करती हैं और उनका बैग हमेशा ही सामान से भरी रहती है। बतौर शकीरा, ‘मेरे बैग में पासपोर्ट, जरूरी कागजातों के अलावा मेकअप का सामान, लिपिस्टिक, काजल रखती हूं। खुद को गॉरजियस दिखाने के लिए हर सामान, हेल्दी रहने के लिए विटामिन की दवाइयां। लोगों को रिझाने के लिए चॉकलेट। अपने बालों को बांधने के लिए रबर। आइफोन-5 म्यूजिक के लिए। अपने बेटे की किताबें और खेलने के लिए कुछ गेम्स रखती हूं।’