September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

लड़की की आँखों से इनके निकलता देख चौंक गए डॉक्टर भी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

क छोटी सी चींटी अगर हमें काट लेती है तो हम कुछ देर के लिए परेशान हो जाते हैं। उसका काटना जैसे एक पल के लिए जान निकल जाना. ऐसे ही अगर चींटी आँख में काट ले तो हमारी आँख पर सूजन आ जाती है और उस पर हमें बहुत ध्यान देना पड़ता है। लेकिन क्या हो जब आपकी आँखों में ढेर सारी चींटियां चली जाये। आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन आपको ऐसा ही एक मामला हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी चौंक जायेंगे।

दरअसल, कन्नड़ की रहने वाली 11 साल की अश्वनी की आंख में काफी समय से जलन और खुजली ही रही थी जिसे वो काफी परेशान हो गयी थी। इसी के साथ उसकी आँखों से लगातार पानी भी बह रहा था. जब ये परेशानी ज्यादा बढ़ गयी तो अश्विनी के घरवालों ने उसे डॉक्टर को दिखाया ताकि ये पता चले कि कारण क्या है। लेकिन डॉक्टर भी उसका इलाज नहीं कर पाए।

एक दिन जब वो सो कर उठी तो उसकी आँखों के आस पास कुछ चींटियां थी जिसे उसने उस समय तो टाल दिया लेकिन कुछ देर के बाद उसकी आंखों से फिर से चीटियां निकलने लगी और आंख में जलन शुरू हो गयी. उसी समय करीब 50 से 60 मरी हुई चींटियां उसकी आँखों से निकली और जब डॉक्टर को बताया गया तो डॉक्टर भी इस बात से हैरान रह गया।

अश्विनी सो जाती है तो चींटियां कानों से अंदर जाती हैं और आँखों से बाहर आती हैं। अश्विनी की ये परेशानी कोई भी डॉक्टर नहीं ठीक कर पाए और आज भी ऐसा ही चल रहा है।

Related Posts