February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

हिंदुओं के आराध्य की मूर्तियां तोड़ जेल पहुंची महिला, वीडियो की सच्चाई से बुरी फंसी  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बुर्का पहने एक महिला को हिंदुओं के आराध्य भगवान गणेश की मूर्तियां तोड़ते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो की पूरी कहानी अब सामने आ गई है और आरोपी महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। 

यह वीडियो बहरीन की राजधानी मनामा का है। पुलिस के मुताबिक, यहां के जफर क्षेत्र में स्थित एक दुकान में है 54 वर्षीय महिला ने जानबूझकर हिंदू देवता गणेश की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया। महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

वीडियो में दिखाया गया है कि बुर्का पहने दो महिलाएं दुकान में पहुंचती हैं और भगवान गणेश की मूर्तियां देखकर रुक जाती हैं। इसके बाद एक महिला मूर्तियों को उठाकर जमीन पर फेंकना शुरू कर देती है। इस दौरान वह कहती है कि ‘यह एक मुस्लिम देश है, हम देखते हैं कौन इन मूर्तियों की पूजा करता है? बुलाओ पुलिस’।

Related Posts