September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

भारतीय सेना का ऐसा खौफ कि यहां पोस्टिंग का नाम सुन रोने लगे चीनी सैनिक

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

द्दाख सीमा पर भारतीय सेना का पराक्रम देखकर चीनी सैनिकों की हाल देखने लायक है।इस कदर डरे हुए हैं कि, सीमा पर तैनाती के नाम से ही उनके आंसू निकलने लगते हैं। सोशल मीडिया पर चीन के सैनिकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रोते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया गया है कि ये सैनिक भारत सीमा पर अपनी पोस्टिंग होने के चलते दुखी हैं।

ताइवान न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वीडियो को पहले चीनी सोशल मीडिया वीचैट पर पोस्ट किया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। यह वीडियो फूयांग रेलवे स्टेशन जाते समय बस में शूट किया गया है। सेना में भर्ती हुए इन जवानों को ट्रेनिंग के बाद भारत से लगी सीमा पर तैनाती के लिए भेजा जा रहा था।

वीडियो में चीनी सैनिक रोते हुए चीनी सेना PLA का गीत ‘ग्रीन फ्लॉवर्स इन द आर्मी’ गाते दिखाई दे रहे हैं।

Related Posts