सावधान: सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी इस बार की ठंड
कलकत्ता टाइम्स :
इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। साथ ही पूरे देश में तापमान भी बीते कई सालों की अपेक्षा काफी कम रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ऐसे अनुमान लगाए हैं। दरअसल, इस साल ला नीना की स्थिति बन रही है। इस वजह से न केवल ठंड ज्यादा पड़ेगी, बल्कि अधिक समय तक खिंचेगी भी।
ला नीना ग्लोबल जलवायु प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये शब्द स्पैनिश भाषा का है, जिसका मतलब एक छोटी बच्ची होता है। पूर्वी महासागर क्षेत्र की सतह पर निम्न हवा का दबाव होने पर ऐसी स्थिति पैदा होती है, जिससे समुद्री सतह का तापमान काफी कम हो जाता है।
इस साल देश के उत्तरी हिस्से में जोरदार ठंड होगी। साथ में शीतलहर की आशंका भी जताई जा रही है।