बिंदास सोनम कपूर की ‘ब्रेक-अप्स’ एडवाइस
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2021/02/sonam-kapoor.jpg)
कोलकाता टाइम्स :
फ़िलहाल खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिताने वाली सोनम कपूर उन हीरोइनों में शुमार हैं, जो खुलकर अपने विचार रखती हैं। एक वीडियो में रिलेशनशिप्स को लेकर खुलकर बोलती नजर आई हैं। साथ ही ब्रेक-अप्स से घबराने वालीं महिलाओं को आगे बढ़कर ऐसा करने की बिंदास सलाह भी दी है।
सोनम को इस बात की खुशी है कि उन्होंने खुद ऐसा किया है। दरअसल, सोनम ने एक वीडियो का लिंक ट्वीट किया है, जो ये रहा। आप इस लिंक पर क्लिक कर वो वीडियो देख सकते हैंSonam Kapoor gives advice: http://t.co/qbLbuzDxLm
इस वीडियो में सोनम रिलेशनशिप्स को लेकर खुलकर बोलती नजर आ रही हैं और यह भी सलाह दे रही हैं कि अगर आपको कोई खुश नहीं रख पा रहा है तो आपको तुरंत ब्रेक-अप्स कर लेना चाहिए। इसमें उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने कई ब्रेक-अप्स किए हैं।
उनके मुताबिक, ब्रेक-अप्स से कितनी आजादी महसूस होती है। आप वीडियो में उनकी पूरी लव एडवाइस सुन सकते हैं। इस बीच, सोनम ने एक इंटरव्यू में भी कहा है, ‘मैं हमेशा किसी की भी जिंदगी से बुरी चीजों के चले जाने के पक्ष में हूं, चाहे ये रिलेशनसिप्स हों या बुरी आदतें। क्यों किसी को इन चीजों के साथ समझौता करना चाहिए, जब वो उन्हें दुख दे रहे हों। हम सभी अपनी जिंदगी में बेहतर पाने के हकदार हैं।’