रातोंरात महिला बन गयी करोड़पति, वह भी सिर्फ 100 रुपये के बदले
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2020/01/money-3-1.jpg)
हर कोई रातों-रात अमीर बनने का सपना देखता है। और वोह अगर बिना किसी मेहनत के बिना मिल जाये तो क्या कहने। पंजाब के अमृतसर में रहने वाली एक हाउसवाइफ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। वह रातों-रात करोड़पति बन गई। वह भी सिर्फ 100 रुपये के बदले।
पंजाब के अमृतसर शहर में रहने वाली रेणु चौहान एक हाउसवाइफ हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने 100 रुपये में एक लॉटरी टिकट खरीदा था। रिजल्ट आने पर पता चला कि उन्होंने लॉटरी में पहला इनाम जीता है। यह इनाम भी कुछ हल्का-फुल्का नहीं था, बल्कि पूरे 1 करोड़ का था। हाउसवाइफ रेणु चौहान अचानक से करोड़पति बन जाने से बहुत खुश हैं और इसे भगवान का आशीर्वाद मान रही हैं।