बाल-बाल बचें, मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश पर जानलेवा हमला
[kodex_post_like_buttons]
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2018/04/parmish-verma.jpg)
न्यूज डेस्क
मशहूर पंजाबी सिंगर, एक्टर और डायरेक्टर परमीश वर्मा को दुष्कृतियों ने गोली मार दी। यह हादसा देर रात 1.30 बजे का है। हालाँकि परमीश को हमले के तुरंत बाद फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों से पता चला है, गोली उनकी पैर। उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।
पता चला है, सोशल मीडिया पर परमीश के साथ हुई कहासुनी के बाद आरोपी शख्स ने उन्हें गोली मारी है। जानकारी के अनुसार परमीश वर्मा को देर रात चंडीगढ़ के एलांते मॉल से मोहाली के सेक्टर 91 स्िथत उनके घर में ही हमला हुआ। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा कि फिलहाल परमीश वर्मा की जान को कोई खतरा नहीं है। वहीं परमीश पर हमले की दिलप्रीत नामक शख्स ने जिम्मेदारी ली है।